Thursday, June 15, 2017

मस्से खत्म करने के घरेलू उपाय : डॉ लाल थदानी

मस्से खत्म करने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

मस्से स्किन पर पेपीलोमा वायरस के कारण हो जाते हैं, यदि ये काले हैं तो खूबसूरती में दाग लगा देते हैं. मस्से लगभग 8 से 12 प्रकार के होते हैं. कई बार मस्से अपने आप समाप्त हो जाते हैं कभी इनका इलाज करवाना पड़ता हैं. मस्से को काटने और फोड़ने से मस्से का वायरस शरीर के दूसरे हिस्सों में चला जाता हैं.
मस्से का वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति की त्वचा पर आकर मस्सा बना देता हैं. यदि आप मस्से को खत्म करना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं. मस्से को खत्म करने के लिए एक अगरबत्ती को जला कर उसके गुल को मस्से का स्पर्श कर तुरंत हटा ले. यह प्रक्रिया 8-10 बार करे. ऐसा करने से मस्सा सुख कर खत्म हो जाएगा. इस बात का ख्याल रखे कि अगरबत्ती का स्पर्श सिर्फ मस्से पर ही होना चाहिए. दूसरा उपाय यह हैं कि खट्टे सेब लेकर उनका जूस निकाल लीजिए और उसे दिन के समय तीन बार मस्से की जगह पर लगाइए.
ऐसा नियमित करने से तीसरे सप्ताह तक लगभग सारे मस्से खत्म हो जाएगें. मस्से को खत्म करने के लिए प्याज का इस्तेमाल करे, प्याज के रस को दिन में एक बार नियमित रूप से लगाने पर मस्से समाप्त होते हैं. लहसुन की कली को काट कर मस्सो पर रगड़िए, इससे मस्से सुख कर झड़ जाएगें. आलू को छील कर काट ले, इसके कटे हुए हिस्से को मस्सो पर रगड़ने से मस्से खत्म हो जाते हैं.

No comments:

Post a Comment