You will be redirected to my new site in

seconds
If Redirect Dosen't Work Click Here
Showing posts with label #अल्फ़ाज़_दिलसे. Show all posts
Showing posts with label #अल्फ़ाज़_दिलसे. Show all posts

Sunday, May 24, 2026

The LALL’s Harmonium for a Healthier Life*

Good morning 🌄 everyone ।।।

This is Day 1 of our 2026. Unstoppable Journey at the IIMLS Health and Wellness Centre 🎶🎵

*गाते रहो, मुस्कुराते रहो, स्वस्थ रहो, मस्त रहो*       You are here because something within you decided to begin.

Music Therapy, Yoga, Meditation, Naturopathy, hobby classes, art & painting, English speaking, the best use of AI, building human values, interpersonal relationships, entrepreneurship, and communication — all are part of this beautiful musical journey.

Before the day runs away, find just 2 minutes. Take off your shoes.
Feel the ground beneath your feet — kitchen floor, garden, corridor… anywhere.

Notice the texture.
Notice the temperature.
Take three slow breaths.

That is your practice for today. 🌿

And tonight, open your workbook to the first page. Write one honest answer to the question on the cover.

You do not have to show it to anyone.
It is only for you — and for me, if ever you need counselling.

We are all here together for one month. 🌿

Live and Love Life
— a blog by Dr Lal Thadani

*The LALL’s Harmonium for a Healthier Life*❤️ A beautiful musical world of positivity, peace, harmony, meditation,and wellness. 

A Harmonium World to Live a Good Life

एक ऐसी आदर्श और संतुलित दुनिया का निर्माण करें जहाँ भाईचारा, शांति, प्रेम और एकता हो। सद्भाव, सदाचार, वसुदेव कुटुम्बकम्, सर्वधर्म, मानव , पशु, वनस्पति का सम्मान हो, पुनरूद्धार हो ।

यहाँ ‘Harmonium’ (संगीत वाद्ययंत्र) एक रूपक (metaphor) है — जीवन में सामंजस्य, संतुलन और मधुरता का प्रतीक 

*Dr Lal Thadani, IIMLS founder*
Music Therapist 
Retd Dy CMHO 

*Dr Deepa Thadani, IIMLS founder*
Music Therapist 
Addl Principal Jln Medical College Ajmer
8005529714 

Sunday, June 30, 2024

जन्म दिन की बधाई / डॉ लाल थदानी

*डॉ दीपा थदानी/ सहचरिणी* 

मेरी पत्नी तुम अंकगामिनी मेरा पहला प्यार 
चंद लफ्ज़ों में लोगों की तरह कैसे करूं इजहार 
सुबह का मुस्कुराता झरना हो तुम  ठंडी बयार
मेरे गीतों की सरगम, सुर ताल मेरा पूरा संसार 
तुमसे हर दिन उज्जवल रात रोशन तुम सदाबहार
मेरी हर मुश्किल हुई आसान की उमंग से पार 
तुम हवा मेरी सांस हो धड़कन खुशनुमा बहार 
निराकार मेरा जीवन निरंकुश तूने दिया आकार

डॉ लाल थदानी 
#अल्फ़ाज़_दिलसे
01.07.2024

Sunday, March 26, 2023

असीम सौन्दर्य / डॉ लाल थदानी

तेरा ये चिर-असीम सौंदर्य 
मेरे छोटे हृदय में कैसे 
क्या समा पाएगा 

मेरे दो छोटे छोटे नयना में 
तेरी ऐसी अद्भुत छवि बसी
कवि कितनी भी 
कल्पनाओं की उड़ान भरे
क्या बखान कर पाएगा

जितनी बार तुम्हें देखा
आँखें नहीं भरती
अधरों का रसपान 
तृष्णा नहीं मरती
क्या कोई सागर 
प्यास बुझा पाएगा

तेरा रूप, रस, गंध
अबोध छवि 
मेरी रग रग में ऐसी बसी
क्या कोई किसी 
गजल कविता में निखार
पाएगा 

तुम्हारी हंसी
मेरे सान्ध्य जीवन के
कण-कण में 
ऊषा बन निखरी
मिलन की आस
सुनहरी लाज
कोई सुर साधक 
क्या गा पाएगा

डॉ लाल थदानी
#अल्फ़ाज़_दिलसे 
27.03.2023

Tuesday, May 10, 2022

संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन / डॉ लाल थदानी

संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन    

संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मंगलवार को मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है। पंडित शिव कुमार की उम्र 84 साल थी और वह किडनी सम्बन्धित बीमारी से जूझ रहे थे। वह पिछले छह महीने से डायलिसिस पर थे। 

पं. शिवकुमार शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1938 को जम्मू में हुआ था। उनके पिता पं. उमादत्त शर्मा भी जाने-माने गायक थे, संगीत उनके खून में ही था। पांच साल की उम्र में पं. शर्मा की संगीत शिक्षा शुरू हो गई। पिता ने उन्हें सुर साधना और तबला दोनों की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी थी। 13 साल की उम्र में उन्होंने संतूर सीखना शुरू किया। संतूर जम्मू-कश्मीर का लोक वाद्ययंत्र था, जिसे इंटरनेशनल फेम दिलाने का श्रेय पं. शिवकुमार को ही जाता है। 1955 में महज 17 साल की उम्र में पं. शिवकुमार शर्मा ने मुंबई में संतूर वादन का अपना पहला शो किया।

इसके बाद उन्होंने संतूर के तारों से दुनिया को संगीत की एक नई आवाज से वाकिफ कराया। क्लासिकल संगीत में उनका साथ देने आए बांसुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया। दोनों ने 1967 से साथ में काम करना शुरू किया और शिव-हरि के नाम से जोड़ी बनाई। संतूरवादक पं. शिवकुमार शर्मा और बांसुरीवादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया अपनी जुगलबंदी के लिए प्रसिद्ध थे। 1967 में पहली बार दोनों ने शिव-हरि के नाम से एक क्लासिकल एलबम तैयार किया। एलबम का नाम था 'कॉल ऑफ द वैली'।           

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने और प्रदेश राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और इण्डिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसाइटी  ने उनके निधन पर शोक जताया है।        

संक:
डॉ लाल थदानी
#अल्फ़ाज़ दिलसे
संस्थापक इण्डिया इंटरनेशनल
म्यूजिक लवर्स सोसाइटी
8005529714


Saturday, August 21, 2021

धागों का त्यौहार / डॉ लाल थदानी


         शीर्षक : धागों का त्यौहार                                       (रक्षाबंधन)
********************
किसी दुआ से कम नहीं 
भाई बहन का प्यार
कितने भी लड़ झगड़ लें
अटूट बंधन का ये तार
विस्वास , आस्था , समर्पण
त्याग से रिश्ता सरोबार
मनाते रेशमी धागों का त्योहार

रक्षाबंधन बांधे सैनिकों को
ये देश के सच्चे पहरेदार
 दुश्मनों को राखी बांधकर
वीरांगनाऐं बनी रचनाकार
कृषक भले हो दीन दुखी
माटी का असली कर्जदार
मनाते रेशमी धागों का त्योहार

अमीर गरीब ऊंच नीच का
भाई बहिन मिटाए अंधकार
रोतें हैं एक दूजे के लिए
घर हो कोई एक बीमार
दुआओं के लिए हाथ 
मांगे खुशियों का संसार
मनाते रेशमी धागों का त्योहार
*********************
स्वरचित अप्रकाशित
डॉ लाल थदानी
#अल्फ़ाज़_दिलसे
21.8.2021 
8005529714
drlal2010@gmail.com