You will be redirected to my new site in

seconds
If Redirect Dosen't Work Click Here
Showing posts with label #डॉलालथदानी #अल्फ़ाज़_दिलसे #liveandlovelifebylal. Show all posts
Showing posts with label #डॉलालथदानी #अल्फ़ाज़_दिलसे #liveandlovelifebylal. Show all posts

Saturday, June 12, 2021

घर ढूंढता है मुझे / डॉ लाल थदानी



घर ढूंढता है मुझे और
उन ठहाकों को जो कभी
दादा दादी के साथ
आंगन में खेलते बच्चों के
सुनाई देते थे
आते जाते मेहमान देख
सभी दिल जान से खुश होते थे

घर ढूंढता है
घर के मुखिया को
विघटन के बाद
खो गए हैं दो कमरों में
चार दिशाओं में चार लोग
मोबाइल में जो खुशियां ढूंढते है
घर कम बेजान मकान नजर आते हैं

मौलिक स्वरचित
#डॉलालथदानी
#अल्फ़ाज़_दिलसे
#liveandlovelifebylal
8005529714
12.6.2021