You will be redirected to my new site in

seconds
If Redirect Dosen't Work Click Here

Friday, January 12, 2024

नासिर हुसैन : लोकप्रिय अभिनेता और निर्देशक / डॉ लाल थदानी इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसाइटी

नासिर हुसैन : लोकप्रिय अभिनेता और निर्देशक
जन्म 16 नवंबर , 1926 भोपाल, 
मार्च 19 , 2002 · मुंबई, महाराष्ट्र, 

नवीनतम फिल्मों में नासिर हुसैन द्वारा अभिनीत फिल्में 
शामिल हैं: वे हैं परिणीता, परख, चंदन का अनुयायी, 
मुस्कान और शर्मीली । 
नासिर हुसैन द्वारा निर्देशित नवीनतम फिल्में हैं - 
फिर देखा दिल लाया हूं, दिल देके देखो, तुम्हें नहीं देखा और प्यार का मौसम, यादों की बारात (1973) और हम किसी से कम नहीं (1977) में    ज़माने को दिखाना है (1981) का निर्देशन किया ।  उन्होंने अपनी अगली फिल्म मंजिल मंजिल (1984) का निर्देशन किया  फिल्म ज़बरदस्त (1985) थी , जो उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कयामत से कयामत तक (1988) का निर्देशन करने की बागडोर अपने बेटे मंसूर खान को सौंप दी , जिसमें उनके भतीजे आमिर खान ने अभिनय किया , जो एक बड़ी हिट बन गई। चूंकि नासिर ने पटकथा लिखी थी, इसलिए उन्होंने फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार जीता। वह मंसूर के निर्देशन में बनी फिल्म जो जीता वही सिकंदर (1992) के निर्माण के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार जीतेंगे , जिसमें उनके भतीजे आमिर खान ने भी अभिनय किया था। उनकी लिखी अंतिम फ़िल्म अकेले हम अकेले तुम (1995)

Tuesday, January 2, 2024

#MusicAndDance in all ages / Dr Lal Thadani

Dr Lal Thadani dance with Miraya 
#MusicAndDance in all ages 
#LiveAndLoveLifebyDrLalThadani 
Senior #PublicHealth Expert 
Join me in IIMLS 
India International Music Lovers' Society 
गाते रहो मुस्कुराते रहो हंसाते रहो 8005529714 

https://www.instagram.com/reel/C1oC7W-LgOc/?igsh=NzVhdnBuMWM3Ymho

Monday, December 25, 2023

वक्त और रिश्ते/ डॉ लाल थदानी

समय असमय निकलता जा रहा है
वक्त बेमुरव्वत गुजरता जा रहा है
रिश्तों को दरकने से पहले संभालो
ये बंद मुट्ठी से फिसलता जा रहा है
जीते जी थी शिकायतों पर शिकायतें
मरने के बाद दरिया बहता जा रहा है
अब जुबां पर  सरस्वती नहीं बसती
कैंची चलती है घाव रिसता जा रहा है

डॉ लाल थदानी
अल्फ़ाज़_दिलसे
25.12.2023

8005529714


Wednesday, December 6, 2023

*बेरिल वन्नेइहसांगी मिजोरम विधानसभा की सबसे कम उम्र की महिला विधायक* / डॉ लाल थदानी

*टीवी एंकर जो बनीं मिजोरम की सबसे कम उम्र की विधायक*

_बेरिल वन्नेइहसांगी मिजोरम विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली सबसे कम उम्र की महिला विधायक बन गई हैं।_

बेरिल वन्नेइहसांगी ( Youngest Woman MLA Of Mizoram ) मिजोरम विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली सबसे कम उम्र की महिला विधायक बन गई हैं। आइजोल दक्षिण-III निर्वाचन क्षेत्र से ZPM की 32 वर्षीय विधायक ने 1414 वोटों से चुनाव जीता है। वन्नेइहसांगी ने शिलांग में नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। उन्होंने पहले एक रेडियो जॉकी में काम किया फिर टीवी एंकर बनी।

Wednesday, November 29, 2023

हाल बेहाल / डॉ लाल थदानी

मत पूछो मुझसे तुम मेरे दिल का हाल
सच जानकर कहीं हो न जाओ बेहाल
हम अजनबी थे तो कितने करीब थे
करीब हुए तो फिर बिछड़ने का मलाल
तेरी खामोशी में सुनी है तेरी धड़कनें
आज निशब्द हूं सुनकर तेरे लाखों सवाल
मुझे पढ़ने वाले नहीं भूल सकते जिंदगी में
आत्मा से लिखी शायरी मेरे अल्फ़ाज़ क़माल 

डॉ लाल थदानी 
#अल्फ़ाज़_दिलसे
8005529714
28.11.2023

Monday, November 20, 2023

*बिल्ली हो गई अमर* / डॉ लाल थदानी

           *बिल्ली  हो गई अमर*
मेरे घर के बाहर एक बिल्ली की मौत की ख़बर
कौवे, कबूतर, बकरी, गाय, कुत्तै हैरान आए नज़र 
मेरे साथ साथ बेजुबानों पर भी हुआ है गहरा असर
रोज़ दाना पानी रोटी दूध खाते पीते थे सब मिलकर 
धर्म, जाति, सांप्रदायिकता का इनमें नहीं था ज़हर 
मेरे देश में जो देखने सुनने को मिल रहा है अक़सर 
नन्हीं मिराया मायशा भी है चुप देखकर यह मंजर
दूध पिलाती थी जिसे वो  बिल्ली  हो गई अमर

डॉ लाल थदानी
#अल्फ़ाज़_दिलसे
20.11.23
8005529714

Sunday, November 19, 2023

आओगे फिर से / डॉ लाल थदानी

*आओगे फिर से*
इस तरह कौन बिछड़ता है अपनों से
इस तरह कौन रूठता है बेगानों से
संगीत के सफ़र में वादा था साथ रहेंगे
अब ढूंढ रहे हैं भीड़ में नग्मों में अफसानों में
लब़ हैं ख़ामोश कुछ कहना चाह रहे अरसे से
हलक पर आके दिल बन्ध जाता है बंधनों से
ये सच है या भ्रम तुम यहीं हो, आओगे फिर से
नाचते, हंसते, गाते हमारे बीच सुरताल गानों में

डॉ लाल थदानी
#अल्फ़ाज़_दिलसे
8005529714